फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An attempt to strangulate a young man to death in an old enmity

पुरानी रंजिश में युवक को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

Thu, 15 Aug 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
An attempt to strangulate a young man to death in an old enmity
पुरानी रंजिश में युवक को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन

गांव गढ़ी ख्याली में हुई घटना, नाखूनों से छलनी की गर्दन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। पुरानी रंजिश को लेकर गांव गढ़ी ख्याली बिसावर में एक युवक पर गांव के ही दो युवकों ने हमला कर दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। गर्दन को नाखूनों से छलनी कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव गढ़ी ख्याली बिसावर निवासी दाऊजीदयाल पुत्र डालचंद्र ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाए कि 14 अगस्त को शाम करीब चार बजे वह अपने खेत की तरफ अकेला जा रहा था, तभी गांव के दो लोगों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसकी गर्दन को नाखून मारकर लहुलुहान कर दिया। नाखूनों के निशान भी गर्दन पर बन गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने लात घूसों से जमकर पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आई हैं। उक्त लोग उससे व उसके परिवार से पुरानी रंजिश मानते हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने पर इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर रिपोर्ट दर्ज कराने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed