{"_id":"643319424356e1fc9500b9a7","slug":"amu-students-take-out-protest-march-demand-financial-help-hathras-news-c-2-ali1009-89062-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, जनाजा तारिक मंसूर मामले पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, जनाजा तारिक मंसूर मामले पर मुकदमा
Mon, 10 Apr 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:30 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के जनाजा तारिक मंसूर के विवादित पोस्टर के जरिये विवि का माहौल खराब कर अशंति फैलाने जाने वाले के खिलाफ थाना सिविल लाइंस मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
एएमयू कैंपस में पुलिस वैन से छात्र की हुई मौत के बाद मार्च निकालते एएमयू छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी कैंटीन से बाब-ए-सैयद तक छात्रों ने एएमयू छात्र आघात की मौत के विरोध में मार्च निकाला। छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि एएमयू छात्र आघात की पुलिस वैन से घटित दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और न्यायिक जांच की मांग की है। इस मौके पर मसूद अहमद, नागेंद्र सिंह, अमन यादव, बिंदुसार राघव, अभिराज सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू का माहौल खराब करने वाले के खिलाफ तहरीर
सोशल मीडिया पर एएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के जनाजा तारिक मंसूर के विवादित पोस्टर के जरिये विवि का माहौल खराब कर अशंति फैलाने जाने वाले के खिलाफ थाना सिविल लाइंस मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। शुक्रवार को एएमयू-सिटीजंस-6 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट से जनाजा तारिक मंसूर नाम से पोस्टर वायरल किया गया था। पोस्टर में 15 दिसंबर 2019 को छात्रों पर बर्बरता का जिक्र था। प्रॉक्टर कार्यालय के फजलुर्रहमान ने तहरीर दी है।
विज्ञापन