फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Amit and Ganga got married in Sitaram Vivah Mahotsav

Amit weds Ganga: श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शुत्रघ्न की निकली बरात, एक-दूजे के हुए अमित व गंगा

Sun, 08 Dec 2024 04:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 04:35 AM IST
सार

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शुत्रघ्न की बरात निकाली गई थी। भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के विवाह की रस्म निभाई गई। इस मौके पर परंपरा के अनुसार गंगा चौधरी व अमित चौधरी का विवाह संपन्न कराया गया। 

विज्ञापन
Amit and Ganga got married in Sitaram Vivah Mahotsav
गीता और अमित की जयमाला की रस्म - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर के बूटिया परिवार की ओर से मंदिर श्रीरामदरबार में आयोजित श्रीसीताराम विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में 6 दिसंबर को एक जोड़े का वास्तविक विवाह कराया गया। महोत्सव में युवक अमित व युवती गंगा को परिणय सूत्र में बांधा गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीताराम विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में 6 दिसंबर को शहर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शुत्रघ्न की बरात निकाली गई थी। इसके तहत मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के विवाह की रस्म निभाई गई। इस मौके पर परंपरा के अनुसार गांव हतीसा-भगवंतपुर निवासी चंद्रपाल सिंह की पुत्री गंगा चौधरी व नगला लच्छी निवासी सुभाष चौधरी के पुत्र अमित चौधरी का विवाह संपन्न कराया गया। 
विज्ञापन


देर रात में दोनों की जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों के परिजनों के साथ आम लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। अमित चौधरी का कहना है कि यह उनकी और उनकी पत्नी गंगा की खुशकिस्मती है कि इस पावन मौके पर उनका विवाह संपन्न हुआ है। बूटिया परिवार ने नवयुगल को सबसे पहले भगवान श्रीराम का आशीर्वाद दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed