फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ambulance stuck in traffic jam for half an hour, patient's condition worsens

Hathras News: आधा घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की हालत बिगड़ी

Tue, 25 Nov 2025 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 25 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic jam for half an hour, patient's condition worsens
कस्बा में केनरा बैंक और कोतवाली के सामने लगने वाला जाम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। सोमवार को इस जगह लगे जाम में एक एंबुलेंस करीब आधा घंटे तक फंसी रही, जिससे उसमें बैठे मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस एंबुलेंस को जाम से निकलवाया।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस स्थान पर आए-दिन जाम लगना अब आम बात हो गई है। सबसे बड़ी समस्या बाजार में आने वाले ग्राहकों से होती है। वह अपनी बाइकों को दुकानों के सामने खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम रह जाती है। दुकानदार भी अपना सामान बाहर रख देते हैं, जिससे रास्ता और संकरा हो जाता है और मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी से इसकी शिकायत की है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस देने के साथ ही मुनादी भी करवा दी है। जल्द ही कस्बे में अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के साथ संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed