फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   amazing ! First MA then BA studies

गजब ! पहले एमए फिर बीए की पढ़ाई

Thu, 24 Aug 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 24 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
amazing ! First MA then BA studies
डेमो - फोटो : demo pic
बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे एक शिक्षक ने ग्रेजुएट से पहले ही पोस्ट ग्रेजुएट कर लिया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कहीं इस शिक्षक ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से तो नौकरी प्राप्त नहीं कर ली, फिलहाल मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी सादाबाद ने शुरू कर दी है। खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षक  को नोटिस जारी करते हुए सात दिन में जवाब भी मांगा है।  
विज्ञापन

          
खंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि प्राथमिक विद्यालय सादाबाद तृतीय में तैनात सहायक अध्यापक अनिल कुमार पुत्र रामकिशन निवासी नगला मान्धाता कुरसंडा ने वर्ष 1996 में एमए अर्थशास्त्र से सेंट जोंस कॉलेज आगरा रोल नंबर 1715 पर किया है।
विज्ञापन


जबकि इस शिक्षक ने सहायक अध्यापक बनने के लिए बीए की जो अंकतालिकाएं लगाई हैं, वह बीए प्रथम वर्ष 1997, बीए द्वितीय वर्ष 1998 और बीए तृतीय वर्ष 1999 की हैं। प्रथम दृ़ष्टया यह संदिग्ध प्रतीत होती हैं। इसलिए शिक्षक को सात दिन में साक्ष्यों सहित जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि यदि नोटिस का सात दिन के अंदर शिक्षक ने जवाब नहीं दिया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed