फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Amar Ujala Olympiad Hathras District Topper Award

Amar Ujala Olympiad: मेडल पाकर खिले हाथरस के जिला टॉपरों के चेहरे , 44 मेधावी हुए सम्मानित

Thu, 09 Jul 2026 10:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Jul 2026 10:26 PM IST
सार

अमर उजाला ओलंपियाड हाथरस जिला टॉपर एवं स्कूल टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मेडल व प्रमाण पत्र पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। यहां देखिए उनकी लिस्ट... 

विज्ञापन
Amar Ujala Olympiad Hathras District Topper Award
अमर उजाला ओलंपियाड में सम्मानित किए गए बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाथरस जिला टॉपर एवं स्कूल टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह बृहस्पतिवार को शहर के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि एसडीएम सदर राजबहादुर ने जिला टॉपर, स्कूल टॉपर सहित कुल 44 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने वाले विद्यार्थी ही भविष्य में बड़ी सफलताएं प्राप्त करते हैं। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं और उन्हें अपनी क्षमता पहचानने का अवसर प्रदान करती हैं। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों के विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
-बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल से सामर्थ्य अग्रवाल, क्रिशिव अग्रवाल, नव्या सिंह, ऐश्वर्या गुप्ता, श्रेया वाजपेयी, आराध्या वशिष्ठ, रिधिमा अग्रवाल, प्रभु मल्होत्रा। 

-डीसी पब्लिक स्कूल से वंदिता चौधरी, शिखा चौधरी, रिधिमा, कार्तिक प्रताप सिंह, अनुष्का शर्मा, अनंत सिंह, हर्ष चौधरी, यश चौधरी, दीपेंद्र परमार, शाहनवाज खान, लक्ष्मी सारस्वत।
-दून पब्लिक स्कूल से विहान कौशिक, दिव्यांश सिंह, यशकांत वार्ष्णेय। 
-एसएसडी पब्लिक स्कूल से आदित्य गुप्ता, सामर्थ्य शर्मा, स्तुति भारद्वाज, सिद्धार्थ वार्ष्णेय, माधव शर्मा।
-संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज से कौशल अग्रवाल, लवकुश। 
-श्रीबलवंत सिंह पब्लिक स्कूल से मुरली मनोहर सेंगर।
-आरबीएस पब्लिक स्कूल से अदिति कुमारी। 
-डीएलपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से चारू दुबे, जागृति उपाध्याय।
-एनएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अतीन अग्रवाल। 
-बाबा सौदान सिंह वीरमती देवी पब्लिक स्कूल से सेजल सिंह।
-बीएस पब्लिक स्कूल से किंजल कुमारी। 
-सरनाम सिंह जूनियर हाईस्कूल से उरुज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed