{"_id":"651092a39212cb807e04c014","slug":"along-with-untrained-doctors-drug-sellers-are-also-under-investigation-hasayan-news-c-57-1-sali1014-405-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अप्रशिक्षित चिकित्सकों के साथ दवा विक्रेता भी जांच के दायरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अप्रशिक्षित चिकित्सकों के साथ दवा विक्रेता भी जांच के दायरे में
विज्ञापन
हसायन। कस्बा के दो अप्रशिक्षित चिकित्सकों के उपचार से एक महिला और एक बालक की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। अप्रशिक्षित चिकित्सकों के साथ दवा विक्रेताओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
कस्बे के मोहल्ला किलाखेडा में गत सप्ताह रविवार को मोहल्ला कछियान कलां शीशगिरान में एक बालक की एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई थी।इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतवाली के निकट माता पथवारी मंदिर के पास स्थित शिव शक्ति नर्सिंग होम में 13 अगस्त2023 को पूनम पत्नी मनोज मथुरापुर का ऑपरेशन से प्रसव कराया था। बाद में महिला को संक्रमण हो गया और बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक की गाड़ी में उसे अलीगढ़ ले जाते समय, महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
सीएमओ डाॅ.मंजीत सिंह ने दोनों मामलों की जांच के लिए दो चिकित्सकों की टीम बनाई थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी। महिला की मौत के मामले में टीम ने किस चिकित्सक ने कौन सी दवा लिखी, किसने दवा उपलब्ध कराई। परिजनों से वसूली गई धनराशि की जानकारी ली। उपचार का पूरा ब्योरा तैयार किया। फिलहाल दोनों अप्रशिक्षित चिकित्सक फरार है।