फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Along with the crops, stray cattle became enemies of the lives of passers-by

Hathras News: फसलों के साथ राहगीरों की जान के दुश्मन बने छुट्टा गोवंश

Mon, 08 May 2023 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 08 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Along with the crops, stray cattle became enemies of the lives of passers-by
निराश्रित गोवंश न केवल किसान की फसल के दुश्मन बने हुए हैं, बल्कि लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। इन गोवंश की वजह से कई लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं और घायल भी हो चुके हैं। वादों के बावजूद शासन और प्रशासन के नुमाइंदे इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन




जिले में निराश्रित गोवंश का आतंक है। यह गोवंश किसानों की फसलों में घुस जाते हैं और नष्ट कर देते हैं। निराश्रित गोवंश के कारण किसानों को फसलों की पहरेदारी करनी पड़ती है। किसानों को डर सताता है कि अगर वह फसल छोड़कर घर गए तो कहीं निराश्रित गोवंश खेत मेें न घुस जाएं और फसल न नष्ट न कर दें। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश के चलते लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




निराश्रित गोवंश सड़क पर हादसों का सबब बन रहे हैं। आए-दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मथुरा रोड पर गांव दर्शना के निकट का है। यहां निराश्रित गोवंश से बाइक टकराने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पूर्व में भी निराश्रित गोवंश के कारण लोग सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस 01
निराश्रित गोवंश की टक्कर से घायल पुलिसकर्मी की मौत
आठ दिसंबर 2022 को सासनी क्षेत्र के पराग डेयरी के निकट एक बाइक निराश्रित गोवंश से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल हो गया था। पुलिस कर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।




केस02
गड्ढे में घुसी कार, एक की मौत, दो घायल
12 अप्रैल को सादाबाद क्षेत्र के मुरसान रोड पर गोलपुरा के निकट कार निराश्रित गोवंश से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed