फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegations of rigging in the exam for appointment of project officer

Hathras News: परियोजना अधिकारी की नियुक्ति की परीक्षा में धांधली का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in the exam for appointment of project officer
जिला गंगा समिति के बैनर तले जिला परियोजना अधिकारी की नियुक्ति के लिए करीब एक साल पहले परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा से की गई है। इसमें धांधली कर नियुक्ति किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन





गांव सोखना निवासी जितेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 71 थी। इसके साक्षात्कार के लिए तत्कालीन डीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। प्राप्त साक्षात्कार पत्र में लिखित परीक्षा अंकित नहीं थी। जितेंद्र का आरोप है कि किसी अन्य की नियुक्ति होने के बाद तीन बार आरटीआई के तहत दी गई सूचना में धांधली सामने आई।
विज्ञापन




इसमें 100 नंबरों को कई भागों में विभाजित किया गया था। इसमें निबंध के लिए कुल पांच अंक निर्धारित थे, लेकिन जिसकी नियुक्त की गई, उसे इसके लिए सात अंक दिए गए। वहीं उन्हें कंप्यूटर के लिए कोई अंक दिया ही नहीं गया, जबकि उनकी स्पीड सबसे अधिक थी। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन







बहुत ही निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराई गई थी। जिस प्रश्न को 5 अंक का समझा जा रहा है, वह 10 अंक का है। शिकायतकर्ता को भी 5.5 अंक दिए गए हैं। इस नियुक्ति में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। केंद्र सरकार तक के अधिकारी इसमें शामिल हैं। जो भी जांच आएगी, उसमें सबकुछ साफ हो जाएगा।
-डाॅ. सीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed