{"_id":"696c6f68b7d7c435e204d039","slug":"allegations-of-corruption-in-the-recruitment-of-special-educators-in-bal-vatikas-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बाल वाटिकाओं में स्पेशल एजूकेटर की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप, दो जिला समन्वयकों की डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बाल वाटिकाओं में स्पेशल एजूकेटर की भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप, दो जिला समन्वयकों की डीएम से शिकायत
Sun, 18 Jan 2026 10:58 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:58 AM IST
सार
आरोप है कि बाल वाटिकाओं में स्पेशल एजूकेटर के 84 पदों पर भर्ती निकली। नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपयों की वसूली की जा रही है। प्रत्येक भर्ती के लिए एक-एक लाख रुपये तय किए गए हैं, नियुक्ति से पूर्व 50 फीसदी राशि मांगी जा रही है।
विज्ञापन
बाल वाटिका में बैठे विद्यार्थी
- फोटो : विभाग
विस्तार
हाथरस जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात दो जिला समन्वयकों पर बाल वाटिकाओं में होने जा रही नियुक्ति को लेकर वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में डीएम व सीडीओ से लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन
बाल वाटिकाओं में स्पेशल एजूकेटर के 84 पदों पर भर्ती निकली हैं। मुरसान के गांव सैनपुर के रहने वाले अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने भी इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन किया था। पता चला कि नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपयों की वसूली की जा रही है। प्रत्येक भर्ती के लिए एक-एक लाख रुपये तय किए गए हैं, नियुक्ति से पूर्व 50 फीसदी राशि मांगी जा रही है।
विज्ञापन
अश्वनी का आरोप है कि बीएसए कार्यालय में तैनात दो जिला समन्वयकों द्वारा वसूली का खेल रचा गया है। मैरिट के आधार पर भर्ती होनी है। अश्वनी ने भर्ती के अलावा दोनों जिला समन्वयकों पर यू डायस पोर्टल में गड़बड़ी व निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। सीडीओ पीएन दीक्षित ने बताया है कि मामले में अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन