फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All workers should start preparing for municipal elections: Yogesh Dixit

सभी कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं : योगेश दीक्षित

Tue, 08 Nov 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
All workers should start preparing for municipal elections: Yogesh Dixit
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व अन्य कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय राधा कृष्ण कृपा भवन पर पार्टी के ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता केडी शर्मा व संचालन जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, पूर्व प्रदेश सचिव शैलेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद भगत सिंह पार्क पर शहीद चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह आदि शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित को पगड़ी बांधकर चांदी का मुकुट पहनाकर और गांधीजी का छवि चित्र के साथ-साथ मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा मैं प्रत्येक कार्यकर्ता को नजदीकी से जानता हूं और प्रत्येक कार्यकर्ता मुझे समझता है। यदि कोई कार्यकर्ता अनुशासनहीनता करता है तो वह बख्शा नहीं जाएगा। जो काम करेगा, उसका सम्मान करूंगा। महामंत्री श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने कहा नगर पालिका चुनावों में पार्टी पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि जिला संगठन विशेष रूप से जिलाध्यक्ष पूरी शक्ति के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका चुनावों में जितनी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष की है उतनी फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता की भी है। बैठक में गौरांग देव चौहान, शैलेंद्र उपाध्याय, ऋषि कुमार कौशिक, बीना गुप्ता एड, नावेद खान, सत्य प्रकाश शर्मा, जितेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed