फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All officers of the organizer union suspended in Hathras

हाथरस में लेखपाल संघ के सभी पदाधिकारी निलंबित

Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
All officers of the organizer union suspended in Hathras
सादाबाद में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : Amar Ujala
 शासन के कडे़ निर्देशों के बावजूद आंदोलन करने वाले लेखपालों के खिलाफ शनिवार को जिला प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य के निर्देश के बाद सभी उप जिलाधिकारियों ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री एवं तहसीलों में तहसील अध्यक्ष एवं तहसील मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही जनता को विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्माण में दिक्कतें नहीं आएं, इसके लिए नई रणनीति भी तैयार की गई है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने चारों तहसीलों के तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि, लेखपालों का काम अब नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सफाई निरीक्षक एवं ईओ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ एवं ग्राम विकास अधिकारी, सहायक ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सेक्रेटरी एवं कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों से लिया जाए। इसके लिए उन्हें बुधवार सुबह 11 बजे से प्रशिक्षण दिया जाए।  
विज्ञापन


प्रशिक्षण में इन सभी चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर हाल में सहभागिता करने के निर्देश जारी किए गए हैं।  सुबह 11 बजे से तहसीलदार इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजस्व संहिता के  नियमों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही जनता के द्वारा आय, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने का प्रशिक्षण देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed