फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All nominations for the post of president are correct, five nominations of councilors are canceled

Hathras News: अध्यक्ष पद के सभी नामांकन सही, सभासद के पांच नामांकन निरस्त

Wed, 26 Apr 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 26 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
All nominations for the post of president are correct, five nominations of councilors are canceled
नगर निकाय निर्वाचन को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की मंगलवार को जिले भर की तहसीलों में आरओ व एआरओ द्वारा जांच की गई। तहसील सदर परिसर में नगर पालिका हाथरस के अध्यक्ष और सभासद, नगर पंचायत मुरसान, नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष व सदस्य के पदों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। तीनों नगर निकायों में सभी नामांकन सही पाए गए। इस दौरान प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले की सभी तहसीलों में नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासद पदों नामांकन दाखिल किए गए थे। आयोग की ओर से इन नामांकन प्रपत्रों की जांच के लिए 25 अप्रैल नियत की गई थी। आयोग के निर्देश के क्रम में सुबह से ही सभी तहसीलों में आरओ व एआरओ द्वारा अध्यक्ष व सभासद पदों के नामांकन प्रपत्रों की जांच शुरू की गई। निकायों में अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त 92 में से सभी नामांकन प्रपत्र सही पाए गए। दूसरी ओर सभासद पदों के 737 नामांकन प्रपत्र दाखिल हुए थे। इनमें से पांच विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। सभासद के 732 नामांकन प्रपत्र सही पाए गए।
विज्ञापन


नगर निकाय -- सही पाए गए नामांकन
हाथरस -- 6
सिकंदराराऊ -- 10
मुरसान -- 8
मेंडू -- 16
सादाबाद -- 18
सहपऊ -- 6
हसायन -- 10
पुरदिलनगर - 8
सासनी -- 10
कुल -- 92

नगर निकाय में सभासद पद की संवीक्षा की स्थिति
नगर निकाय -- कुल नामांकन -- निरस्त -- सही पाए गए
हाथरस -- 187 -- 0 -- 187
सिकंदराराऊ -- 149 -- 1 -- 148
मुरसान -- 42 -- 1 -- 41
मेंडू -- 53 -- 0 -- 53
सादाबाद -- 89 --3 -- 86
सहपऊ -- 46 -- 0 --46
हसायन -- 37 -- 0 -- 37
पुरदिलनगर - 71 --0 -- 71
सासनी -- 63 -- 0 -- 63
कुल -- 737 --5 -- 732
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed