फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   all four rape and murder accused bring hathras court will be heard on Ramu bail plea

हाथरस : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी रामू की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित

Fri, 29 Jan 2021 09:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Jan 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
all four rape and murder accused bring hathras court will be heard on Ramu bail plea
कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया चारों आरोपियों को। - फोटो : अमर उजाला

बिटिया के बहुचर्चित मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में लाया गया। न्यायालय में आरोपी रामू की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं अब इस मुकदमे में सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 14 सितंबर को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अनुसूचित जाति की बिटिया के साथ हुई वारदात के बाद जमकर बवाल हुआ था। बिटिया ने 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में उसके ही गांव के चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि और लवकुश के खिलाफ सीबीआई ने यहां विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। इन चारों पर अनुसूचित जाति की इस युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन


चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से लाया गया
इस मामले की जांच सीबीआई की डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा की अगुवाई वाली टीम ने की थी। शुक्रवार को इसी न्यायालय में इस मुकदमे की सुनवाई थी। ऐसे में चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से यहां लाया गया। कोर्ट में उनकी पेशी हुई। एक आरोपी की जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर पैरवी कर रहे हैं। अब दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं हरीश कुमार शर्मा व लक्ष्मीकांत सारस्वत ने भी आरोपियों की ओर से अपना वकालतनामा दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सुनवाई अब 11 फरवरी को
इस केस में सीबीआई की जांच अधिकारी सीमा पाहुजा भी करीब एक बजे कोर्ट में पहुंचीं। सीबीआई के अधिवक्ता भी वहां थे। रामू की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बहस की। साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। रामू की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मुकदमे में अगली सुनवाई अब 11 फरवरी को होगी।


सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच कोर्ट आया बिटिया का भाई
इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस ने कोर्ट के बाहर सुबह से ही घेराबंदी कर ली। इधर, बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच न्यायालय पहुंचा। सुनवाई के बाद वह भी कोर्ट से वापस चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed