सभी अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डीएम ने जिले में कर-करेत्तर एवं राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने लिए विभागीय अधिकारियों कामकाज में तेजी लाने की हिदायत दी है। जिले में सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कर वसूली की स्थिति बेहद खराब मिलने पर डीएम ने कड़ा रूख अपनाते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम शमीम अहमद खान ने स्टाफ बैठक में बडे़ बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने और कर-करेत्तर के वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के लिए नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कर की चोरी पर अंकुश लगाने पर बल देकर प्रभावी तरीके से प्रवर्तन की कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने वाणिज्य कर, स्टांप देय, परिवहन, सिंचाई आदि विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यवाही के लिए विभागीय प्रमुख सचिव को अवगत कराने के निर्देश दिए। एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने लक्ष्य के सापेक्ष माह जनवरी 2016 की अवधि में वाणिज्य कर में 64 प्रतिशत, स्टांप रजिस्ट्रेशन में 78 प्रतिशत, आबकारी में 78 प्रतिशत, बैंक देय में 70 प्रतिशत, विद्युत देय में 91 प्रतिशत, परिवहन में 85 प्रतिशत, मनोरंजन कर में 93 प्रतिशत, नगर निकाय में 157 प्रतिशत और मंडी समिति में 91 प्रतिशत राजस्व कर वसूली की जानकारी दी।