फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All board schools will remain closed for 15 days

School Closed: सभी बोर्ड के स्कूल 15 दिन रहेंगे बंद, आया आदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

Fri, 29 Dec 2023 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

हाथरस जनपद के समस्त बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक रहेगा। शीतकालीन अवकाश के तहत एक जनवरी से 15 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
All board schools will remain closed for 15 days
स्कूल में छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी बोर्ड के स्कूलों में 15 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के आदेश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल पहले से ही 31 दिसंबर तक और कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद हैं।

विज्ञापन


आदेश

हाथरस में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर, 2023 से 14 जनवरी, 2024 तक रहेगा। हाथरस जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 14 जनवरी तक अवकाश
शीतकालीन अवकाश के तहत एक जनवरी से 15 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थान (प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूल) बंद रहेंगे। ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर विद्यालय में ही संचालित हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चे आते हैं, जोकि प्राथमिक विद्यालय में आने वाले बच्चों से भी छोटे होते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में पड़ रही शीतलहर की मार एवं अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन से जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 1 जनवरी से  14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष, शाला पूर्व शिक्षा के तहत आने वाले बच्चों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं नियमित केंद्र पर उपस्थित रहेंगी। केंद्र पर होने वाली राशन वितरण, वजन दिवस, गृह भ्रमण, टीकाकरण, सामुदायिक गतिविधियों एवं केंद्र से संबंधित पोषण ट्रैकर एप पर की जाने वाली फीडिंग का कार्य नियमित रूप से करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed