फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh Overall Champion in Divisional Athletic Competition

मंडलीय एथलेटिक प्रतियोगिता में अलीगढ़ ओवरऑल चैंपियन

Tue, 08 Nov 2022 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Overall Champion in Divisional Athletic Competition
समारोह के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाथरस। बागला इंटर कॉलेज के मैदान में पांच नवंबर को शुरू हुई मंडलीय एथलेटिक प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। तीन दिन तक चलीं प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में ऑलओवर चैंपियन अलीगढ़ जनपद रहा। कार्यक्रम का समापन रंगारंग कार्यक्रमों की विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ हुआ। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल और विशिष्ट अतिथि एसपी देवेंद्र कुमार पांडेय, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश अग्रवाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल ने पुरस्कार वितरण व समापन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 228 अंक हासिल कर अलीगढ़ ने प्रथम, 82 अंकों के साथ एटा ने द्वितीय और 56 अंकों के साथ हाथरस जनपद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में ऑल ओवर चैंपियन 208 अंकों के साथ अलीगढ़ रहा। 131 अंकों के साथ हाथरस दूसरे और 71 अंकों के साथ कासगंज तीसरे पायदान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर मेडल, ट्रॉफी और प्रसस्ति पत्र पाकर खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। अंत में हुए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विविधता में एकता की झलक नजर आई। स्काउट एवं गाइड के फ्लैग डे के लिए भी डीओसी गाइड सोनाली वार्ष्णेय, डीओसी स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं स्काउट गाइड द्वारा सभी अतिथियों को बैज लगाए गए।
कार्यक्रम में सौरव निवास, निवेदिता बाजपेई, माधुरी गौतम, अतुल शर्मा, बसंत कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार शुक्ला, सत्यभान गुप्ता, डॉ मुकेश कुमार, रेखा सिंह, सरिता देवी, डॉ प्रीतिका शर्मा, बलवीर सिंह, योगेश कुमार, ममता उपाध्याय, विमला भारत, रामतेज, विकास कौशिक, राजीव अग्रवाल, रामवीर सिंह, जय शर्मा, संजीव कुमार सेंगर, अरविंद कुमार, गोपाल प्रसाद, ज्ञानेंद्र, चंद्र गुप्त मौर्य, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।

इन कॉलेजों की छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस द्वारा सरस्वती वंदना एवं कन्या इंटर कॉलेज सासनी द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ही अरुणाचल प्रदेश की लोकझांकी की प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने प्रसंशा की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की छात्राओं ने देश भक्तिनृत्य, सेठ हरचरनदास इंटर कॉलेज हाथरस छात्राओं ने मनमोहक भारत दर्शन सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
सब जूनियर बालक अंडर-14
- ऊंची कूद में प्रथम हिमांशु कुमार अलीगढ़, अभिषेक कश्यप द्वितीय कासगंज, तृतीय नकुल अलीगढ़
4 गुणा 100 मीटर रिले दौड में प्रथम हाथरस, द्वितीय अलीगढ़, तृतीय एटा।
- 80 मीटर हर्डल - हिमांशु कुमार अलीगढ़ प्रथम, द्वितीय हितेश कुमार हाथरस, तृतीय अभिषेक कश्यप कासगंज।
सब जूनियर बालिका वर्ग
- 4 गुणा 100 मीटर रिले में प्रथम एटा, द्वितीय अलीगढ़, तृतीय हाथरस।
- 80 मीटर हर्डल प्रथम प्राची एटा, द्वितीय आशा कुमारी अलीगढ़, तृतीय खुशी पुंढ़ीर अलीगढ़
जूनियर बालक अंडर-17
- तार गोला : प्रथम हिमांशु कुमार कासगंज, द्वितीय ऋतिक अलीगढ़, तृतीय शिवनारायण अलीगढ़
- भाला फेंक : शिवांग प्रथम हाथरस, अनमोल द्वितीय एटा, तृतीय विशेष कुमार अलीगढ़।
- ऊंची कूद : प्रथम प्रशांत पचौरी अलीगढ़, द्वितीय अंकित हाथरस तृतीय रुद्रप्रताप एटा।
- 4 गुणा 100 मीटर रिले : प्रथम हाथरस ,द्वितीय अलीगढ़, तृतीय एटा।
- पोल वॉल्ट : प्रथम शिवनारायण अलीगढ़, तुषार द्वितीय अलीगढ़।
- 3000 मीटर पैदल चाल : प्रथम मुकेश कुमार अलीगढ़, द्वितीय महेश कुमार कासगंज, तृतीय शाहिद अली एटा।
- 100 मीटर हर्डल : करण राजपूत प्रथम कासगंज, अंकित यादव द्वितीय हाथरस, लोकेश कुमार तृतीय अलीगढ़।
जूनियर बालिका वर्ग अंडर -17
- तार गोला : प्रथम पूजा कुमारी अलीगढ़, द्वितीय शबनम अलीगढ़, तृतीय राजपूत एटा।
- भाला फेंक : प्रथम नीतू कासगंज, द्वितीय पूजा अलीगढ़, तृतीय शीलू एटा
- 4 गुणा 100 मीटर रिले : प्रथम टीम अलीगढ़, द्वितीय एटा, तृतीय हाथरस
- 3000 मीटर पैदल चाल : प्रथम प्रिया अलीगढ़, द्वितीय जानवी अलीगढ़, तृतीय चांदनी कासगंज
- 100 मीटर हर्डल : प्रथम जसोदा चौधरी अलीगढ़, द्वितीय प्रिया चौधरी अलीगढ़, तृतीय ज्योति हाथरस।
सीनियर बालक अंडर-19
- तार गोला : प्रथम ललित कुमार हाथरस, द्वितीय जीतेंद्र कुमार कासगंज, तृतीय करण शर्मा अलीगढ़।
- भाला फेंक : प्रथम नागेश्वर शर्मा हाथरस, द्वितीय अरविंद कुमार अलीगढ़, तृतीय राशिद खान एटा।
- ऊंची कूद : प्रथम यूनिस हाथरस, द्वितीय रमेश कुमार अलीगढ़, तृतीय राकेश शर्मा अलीगढ़।
- पोल वॉल्ट : प्रथम अनुज कुमार अलीगढ़, द्वितीय शिवम अलीगढ़।
- 4 गुणा 400 मीटर रिले : प्रथम अलीगढ़, द्वितीय हाथरस, तृतीय कासगंज।
- 5 किलोमीटर क्रासकंट्री : प्रथम केशव कुमार अलीगढ़, द्वितीय अनूप सिंह कासगंज, तृतीय यतेंद्र सिंह हाथरस।
- 5000 मीटर पैदल चाल : प्रथम संजीव कुमार एटा, द्वितीय कमल सिंह अलीगढ़, तृतीय पवन कुमार कासगंज।
- 110 मीटर हर्डल : प्रथम अरुण कुमार हाथरस, शिवम अत्री अलीगढ़, तृतीय सुमित चौधरी अलीगढ़।
- 4 गुणा 100 मीटर रिले : प्रथम अलीगढ़, द्वितीय हाथरस, तृतीय कासगंज
सीनियर बालिका अंडर-19
- 400 मीटर दौड़ : प्रथम रागनी वर्मा अलीगढ़, द्वितीय शिवानी अलीगढ़, तृतीय नेहा कासगंज।
- तार गोला : प्रथम पूजा अलीगढ़, खुशीअलीगढ़, तृतीय देवांशी कुमारी एटा।
- चक्का फेंक - प्रथम खुशी अलीगढ़ ,द्वितीय सुधा कासगंज, तृतीय वंदना अलीगढ़।
- ऊंची कूद : प्रथम तमन्ना हाथरस ,द्वितीय ऊमा अलीगढ़, पिंकी कुमारी एटा तृतीय।
- भाला फेंक : प्रथम वंदना सिंह अलीगढ़, द्वितीय निशा अलीगढ़, तृतीय दीक्षा एटा।
- पोलवाल्ट : प्रथम खुशी अलीगढ़।
- 5 किमी क्रॉस कंट्री प्रथम नेहा कासगंज, एक ही प्रतिभागी।
- 5000 मीटर पैदल चाल- कुमारी काजल एटा प्रथम, एक ही प्रतिभाग।
- 100 मीटर हर्डल : प्रथम छाया कौशल हाथरस, द्वितीय प्रियंका अलीगढ़, स्वाति सिंह अलीगढ़ ।
- 400 मीटर हर्डल : प्रथम गुंजन हाथरस।
- 4 गुणा 400 मीटर रिले : प्रथम अलीगढ़, द्वितीय हाथरस, तृतीय कासगंज

हाथरस की महिला टीम को ट्रॉफी देते अतिथि।   संवाद

हाथरस की महिला टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed