फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh: More than 21 lakh saplings planted with the help of 23 departments in the district

अलीगढ़ : जिले में 23 विभागों की मदद से रोपे गए 21 लाख से अधिक पौधे

Sun, 04 Jul 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: More than 21 lakh saplings planted with the help of 23 departments in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

30 करोड़ जन आंदोलन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के 2़3 विभागों की मदद से 21 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। भोर की पहली किरण से शाम तक जगह-जगह विभिन्न विभागों ने पौधरोपण किया। लोगों को पौधों की महत्ता के बारे में भी अधिकारियों ने बताया।
वृक्ष महाकुंभ के तहत जिले भर में पौधरोपण का आयोजन हुआ। इस मौके पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 642200 पौधे लगाए गए। वहीं ग्राम विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा 920570 व कृषि विभाग द्वारा 166382 पौधों का रोपण किया गया। इसकी मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता द्वारा की गई। उन्होंने वृक्षरोपण की प्रतिघंटे की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सादाबाद कजरौठ में वृक्षारोपण जन आंदोलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण क्षेत्रों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। ज्यादा से ज्यादा फलदार छायादार पौधों का रोपण किया जाए। जिसका लाभ आमजन को मिल सके। प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि जिले में 25 लाख सत्तर हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य है। जिसमें रविवार को 21 लाख 23 हजार सात सौ 33 पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समामई पंचवटी देगी आयुर्वेद को बढ़ावा
वृक्ष महाकुंभ के तहत सासनी के समामई में वन प्रभाग हाथरस रेंज के तहत सदर विधायक हरीशंकर माहौर व अन्य पदाधिकारियों ने पंचवटी की स्थापना की। अतिथियों ने पीपल, बरगद, बेल, आंवला व अशोक के पौधे लगाएं। सदर विधायक ने पीपल, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बरगद, भाजपा सासनी मंडलाध्यक्ष ने बेल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अशोक व आंवला के पौधे लगाए गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा ने सभी आगंतुकों का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर अली हसन, भुवनभूषण शर्मा, राजीव राना, रामप्रकाश सिंह, राजकुमार, इस दौरान नौ हजार पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा एआरटीओ, बिजली विभाग, रोडवेज, सहित 23 विभागों ने जिलेभर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed