फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Alert on Hathras railway stations

Hathras News: रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, हर यात्री पर नजर, भीड़ वाली ट्रेनों में जीआरपी-आरपीएफ कर रही गश्त

Fri, 09 May 2025 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 May 2025 11:06 PM IST
सार

हाथरस के रेलवे स्टेशनों पर भारी सामान लेकर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। हर एक यात्री की गतिविधियों पर भी नजर है। आरपीएफ पूरे दल के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रही है। 

विज्ञापन
Alert on Hathras railway stations
हाथरस सिटी स्टेशन पर गश्त करते आरपीएफ व जीआपी के जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर अलर्ट जारी है। आरपीएफ के साथ जीआरपी भी हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों पर विशेष निगाह रख रही है। 

विज्ञापन


हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर भीड़ वाली ट्रेनों के आवागमन के समय जीआरपी व आरपीएफ विशेष नजर बनाए हुए है। भारी सामान लेकर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। हर एक यात्री की गतिविधियों पर भी नजर है। आरपीएफ पूरे दल के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रही है। 
विज्ञापन


अधिकारियों की ओर से सुरक्षा को लेकर लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। टिकट चेक करने वालों को भी इसके लिए अलर्ट किया गया है। आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी रणजीत यादव ने बताया कि इस समय हम भी अलर्ट मोड पर हैं, हर छोटी-बड़ी घटना पर निगाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed