फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Akshaya Tritiya: Market narrows to 55 crores

अक्षय तृतीया : 55 करोड़ पर सिमटा बाजार

Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Market narrows to 55 crores
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
इस साल सोने और चांदी की महंगाई ने अक्षय तृतीया के कारोबार को हल्का कर दिया है। वाहन कारोबार में भी बढ़त नहीं हुई है। सोने-चांदी में 40 करोड़, वाहनों में 10 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स में पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इस तरह इस बार का कारोबार करोड़ तक सिमट गया, जबकि पिछले साल अक्षय तृतीया पर 75 करोड़ का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन



इस साल अक्षय तृतीया पर दोनों अहम कारोबार में वह बूम नहीं रहा, जो हर साल देखा जाता था। जिले में सराफा की लगभग 500 दुकानें हैं। कुछ चुनिंदा दुकानों को छोड़कर शहर में सराफा की दुकानों पर बड़ी भीड़ नजर नहीं आई। कारोबारियों के अनुसार सोने और चांदी की महंगाई के कारण कारोबार हल्का रहा है। सोने-चांदी का कारोबार 40 करोड़ रुपये पर ही सिमट गया है। पहले यह 60 करोड़ से ऊपर पहुंच जाता था।
विज्ञापन



पिछले साल जैसा रहा वाहनों का कारोबार
वाहनों के बाजार में इस साल भी पिछले साल जैसा ही कारोबार हुआ। इस साल जनपद में लगभग 150 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। चार पहिया के साथ तीन पहिया वाहनों की भी खरीद हुई है, जबकि पिछले साल 200 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस तरह से इस साल लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। पिछले साल भी करीब 10 करोड़ का ही कारोबार हुआ था। सराफा कारोबार में काफी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी, फ्रिज भी खरीदे गए
एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी के साथ मोबाइल की खरीद हुई। कुछ नया लाने की सोच के चलते इस साल इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर लोग खरीददारी करते दिखाई दिए। अनुमान के मुताबिक करीब पांच करोड़ रुपये के माल की खरीदारी हुई है।
बातचीत--
इस साल सराफा कारोबार में कुछ गिरावट दिखाई दी है, इसका कारण सोने-चांदी के भाव बहुत ऊंचे होना है। दूसरी बात ये है कि इस साल पर्व दो दिनों में बंट गया, जिससे ग्राहक कम आए।

-मनीष गोयल, ज्वेलर्स





अक्षय तृतीया के लिए करीब 12 दोपहिया की बुकिंग थी, जिनकी डिलीवरी हो चुकी है। सुबह से ग्राहकों का आना जारी है। उम्मीद कर सकते हैं कि दो दिन के पर्व में करीब 20 वाहन बिक जाएंगे।
-नितिन चोपड़ा, सेल्स मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed