फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ajit is the owner of trillions even after 10 days on payment bank

Hathras News: पेमेंट बैंक पर 10 दिन बाद भी खरबों के मालिक हैं अजीत

Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ajit is the owner of trillions even after 10 days on payment bank
25 अप्रैल को ग्राम पंचायत मिढ़ावली के गांव नगला दुर्जिया निवासी किसान अजीत सिंह के बैंक खाते में अचानक 10 नील यानि एक हजार खरब से अधिक की रकम जमा हो गई। एयरटेल पेमेंट बैंक पर वह 10 दिन बाद भी खरबों के मालिक हैं। शिकायत के बावजूद न तो पेमेंट बैंक ने उनकी समस्या का समाधान किया है और न पुलिस ने।
विज्ञापन

अजीत सिंह ने साइबर फ्रॉड की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस, साइबर सेल व बैंक के अधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद सोमवार तक भी उनके मोबाइल पर मौजूद एप पर अभी भी उतनी ही रकम का मेसेज दिख रहा है। अजीत सिंह ने पिछले दिनों पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 24 अप्रैल को उनके एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते से 1800 रुपये की रकम गायब हो गई।
विज्ञापन

किसी शातिर ने इस रकम को उनके खाते से गायब कर दिया, लेकिन दूसरे दिन 25 अप्रैल को जब उन्होंने बैलेंस चेक किया तो उनके खाते में खरबों की रकम का मेसेज आ रहा था। उन्होंने इसकी सूचना मई पुलिस चौकी के अलावा सादाबाद कोतवाली पर दी। उन्होंने अंदेशा जताया था कि किसी साइबर अपराधी द्वारा उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। पहले उनके खाते से उसकी रकम गायब कर दी गई और फिर अचानक खरबों की रकम का मेसेज उनके खाते में दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर पर की है, जिसके बाद उनके खाते को फ्रीज किए जाने की सूचना दी गई थी। साइबर सेल में भी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की थी, लेकिन 10 दिन बाद भी उनके पेमेंट बैंक के खाते पर यही मेसेज दिख रहा है। अजीत ने बताया कि पेमेंट बैंक वाले कह हैं कि उनके सिस्टम में कोई गड़बड़ी नहीं है। वहीं साइबर सेल वाले तकनीकी त्रुटि बता रहे हैं। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed