फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ajay Pundir became the president of Civil Bar Association for the fifth time

Hathras News: सिविल बार एसोसिएशन के पांचवीं बार अध्यक्ष बने अजय पुंढीर

Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ajay Pundir became the president of Civil Bar Association for the fifth time
नए न्याय भवन परिसर में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय संघर्ष में पांचवीं बार अजय पुंढीर ने जीत का परचम लहराया। उन्होंने कुलदीप सिंह को तीन मतों से पराजित कर दिया। सचिव पद पर संजय यादव ने बिंबसार संस्कृत्यान से 16 वोट ज्यादा प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन




वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यपाल राघव, कोषाध्यक्ष पद पर गिरिराज जायसवाल एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र राघव निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय पुंढीर ने कहा उन्हें पांचवीं बार अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। वह बार और बेंच के मध्य समन्वय स्थापित कर त्वरित न्याय दिलाने की चेष्टा करेंगे। चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन




चुनाव अधिकारी सीपी शर्मा, अभय चौहान, अंकित यादव ने मतदान के बाद शाम को मत गणना कराई। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए अजय पुंढीर को 26 और कुलदीप सिंह को 23 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी जय नारायण माहौर के पक्ष में पांच वोट पड़े। सचिव पद पर संजय यादव एवं बिंबसार के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। संजय यादव को 34 मत मिले जबकि बिंबसार को 18 वोट मिले। चुनाव अधिकारियों ने परिणाम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed