{"_id":"6aee2b86d8ebe4d1ff09cc00","slug":"air-quality-deteriorates-before-fireworks-aqi-reaches-381-hathras-news-c-56-1-hts1003-156776-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आतिशबाजी से पहले ही बिगड़ा हवा का मिजाज, एक्यूआई 381","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आतिशबाजी से पहले ही बिगड़ा हवा का मिजाज, एक्यूआई 381
Sat, 07 Nov 2026 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस। दिवाली के उल्लास के बीच जिले की आब-ओ-हवा में समय से पहले ही जहर घुलना शुरू हो गया है। अभी आतिशबाजी शुरू भी नहीं हुई है, उससे पहले जिले की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। धनतेरस के दिन जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 381 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।
आशंका जताई जा रही है कि दिवाली की रात होने वाली अंधाधुंध आतिशबाजी, बारूद के धुएं और बदलते मौसम के कारण हवा की गुणवत्ता गंभीर (400 पार) स्तर पर पहुंच सकती है, जिससे जिले में जहरीली धुंध की चादर और घनी हो जाएगी।
आमतौर पर ठंड की शुरुआत के साथ पराली और धूल के कण हवा को भारी कर देते हैं, लेकिन हाथरस में आतिशबाजी से पूर्व ही वायु प्रदूषण का बढ़ता ग्राफ बेहद चिंताजनक है। बारूद से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें हवा में तैर रही हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार यह जहरीला धुआं और स्मॉग सीधे फेफड़ों पर असर डालता है। खासकर दमा, ब्रोंकाइटिस, सांस के पुराने रोगियों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद घातक साबित हो सकती है। चिकित्सकों ने परामर्श दिया है कि लोग अति आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें और मुंह पर मास्क या सूती कपड़ा जरूर लपेटें।
हाथरस में सरकारी वायु मापक केंद्र नहीं
प्रदूषण के प्रति प्रशासनिक गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाथरस को जिला बने करीब 29 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का आधिकारिक और स्वचालित सतत वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन यहां स्थापित नहीं हो सका। सीपीसीबी के आधिकारिक समीर ऐप पर जिले का कोई पुख्ता डेटा दर्ज नहीं होता। स्थानीय अधिकारी सटीक आंकड़ों से पूरी तरह अनजान रहते हैं और केवल aqi.in जैसे निजी पोर्टलों व अनुमानों के सहारे ही जिले की हवा का आकलन किया जाता है।
ऐसे समझिए एक्यूआई का पैमाना (हवा की गुणवत्ता की श्रेणियां)।
-00 से 50 : अच्छा — स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित।
-51 से 100 : संतोषजनक — संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी।
-101 से 200 : मध्यम — सांस के मरीजों को सांस लेने में कठिनाई।
-201 से 300 : खराब — लंबे समय तक संपर्क में रहने पर आम लोगों को भी परेशानी।
-301 से 400 : बहुत खराब — फेफड़े और दिल के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक।
-401 से 500 : गंभीर — स्वस्थ व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव।
चिकित्सक की सलाह
दिवाली के दौरान और बाद में आतिशबाजी के धुएं का असर हवा में कई दिनों तक बना रहता है। मौसम में नमी होने के कारण बारूद का धुआं वातावरण में नीचे ही जम जाता है, जिससे घनी धुंध छा जाती है। यह धुआं फेफड़ों की कार्यप्रणाली को सीधे नुकसान पहुंचाता है। सांस, एलर्जी और हृदय रोगी विशेष सतर्कता बरतें। -डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल, हाथरस।
हाथरस में हमारी ओर से सीधे एक्यूआई नापने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। हम लोग थर्ड पार्टी से इस काम को कराते हैं। हर रोज का आंकड़ा बता पाना मुकिश्ल है, थर्ड पार्टी के रूप में काम कर रही एएमयू की टीम हमें हर माह की रिपोर्ट देती है। सरकारी स्वचालित सतत वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित करने के लिए कदम उठाया जा रहा है।
-डाॅ. विश्वनाथ शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अलीगढ़।