{"_id":"6a3af47e3474cd870405a777","slug":"ai-powered-nivesh-mitra-portal-providing-relief-hathras-news-c-56-1-hts1003-150370-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एआई से लैस निवेश मित्र पोर्टल दे रहा राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एआई से लैस निवेश मित्र पोर्टल दे रहा राहत
विज्ञापन
नए उद्योग स्थापित करने की योजना बना रहे उद्यमियों को निवेश मित्र पोर्टल 3.0 से बड़ी राहत मिली रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित यह पोर्टल कई समस्याओं का समाधान कर रहा है। मार्च 2024 में लॉन्च होने के बाद अब उद्यमी भी इसका प्रयोग करने लगे हैं।
नए संस्करण में एआई आधारित चैटबॉट और स्मार्ट सिस्टम आवेदनकर्ता को उसकी जरूरत के अनुसार सही विकल्प सुझा रहा है, जिससे आवेदन प्रक्रिया आसान हो गई है। जिले में सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, डेयरी, रबड़ी उद्योग, कृषि आधारित उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों को अब सरकारी विभागों के कम चक्कर लगाने पड़ेंगे। अधिकांश प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जा सकेगी। गौर हो कि अब तक निवेश मित्र 2.2 पोर्टल पर उद्योग स्थापना, लाइसेंस, एनओसी और विभिन्न विभागों की स्वीकृतियों के लिए तकनीकी जानकारी के अभाव में आवेदकों को परेशानी होती थी।
बिना पैन नंबर नहीं होगा पंजीयन
निवेश मित्र 3.0 की बड़ी विशेषता यह है कि अब फर्मों का पंजीकरण केवल व्यक्तिगत अथवा संस्थागत पैन कार्ड के आधार पर ही किया जा रहा है। इससे पहले कोई भी व्यक्ति सामान्य जानकारी के आधार पर फर्म पंजीकृत कर लेता था और बाद में एमओयू अथवा अन्य औपचारिकताओं के दौरान दिक्कतें सामने आती थीं। नए पोर्टल में 525 से अधिक सेवाओं को सरल बनाकर 200 से कम श्रेणियों में समाहित किया गया है। जिससे निवेशकों को सही सेवा चुनने में आसानी होती है। दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता भी घटाई गई है।
विज्ञापन
भूमि चयन की प्रक्रिया हुई आसान
निवेश मित्र 3.0 को जीआईएस आधारित भूमि बैंक से भी जोड़ा गया है। इसके माध्यम से भविष्य में उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशक ऑनलाइन ही उपलब्ध भूमि का चयन कर सकेंगे। उसका स्थान, क्षेत्रफल तथा अन्य विवरण देख सकेंगे। इससे भूमि चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत होगी। नए पोर्टल में स्मार्ट डैशबोर्ड और रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा है। आवेदन मंजूरी की ताजा स्थिति की जानकारी निवेशकों को व्हाट्सएप, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिलती रहेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है, जिससे लंबित मामलों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा।
पुराने पोर्टल पर ही दिख रही ताजा स्थिति
निवेश मित्र पोर्टल पर दोनों वर्जन प्रदर्शित हैं। नए आवेदन नये वर्जन 3.0 पर किये जा रहे हैं। वहीं पुराने आवेदनों की स्थिति 2.2 वर्जन पर ही दिखाई दे रही है। इसके लिए पोर्टल खोलते ही संदेश प्रदर्शित किया जा रहा है।
कारोबारियों को ये राहत मिली
-एआई आधारित मार्गदर्शन से आवेदन प्रक्रिया हुई आसान।
-कम दस्तावेज और कम औपचारिकताओं में मिलेगी स्वीकृति।
-ऑनलाइन भूमि चयन और विभागीय एनओसी की सुविधा।
-आवेदन की रियल टाइम निगरानी और ट्रैकिंग की जा सकेगी।
-नए उद्योग स्थापित करने में समय और लागत की होगी बचत।
पुराने पोर्टल मई तक आवेदनों की स्थिति
कुल प्राप्त आवेदन-- 233
कुल स्वीकृत-- 143
कुल अस्वीकृत-- 01
कुल लंबित (समय सीमा में)-- 69
कुल लंबित (समय सीमा के बाद)-- 06
कुल निस्तारण-- 67
बयान--
निवेश मित्र 3.0 पोर्टल से नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे आवेदन करने और मंजूर कराने में आसानी होगी।
-अजलेश कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र।
सरकार ने कुछ बिंदुओं पर ध्यान देकर पोर्टल को आसान बनाया है। इससे उद्यमियों को सरकारी कामकाज कराने में आसानी होगी। निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
-देवेंद्र मोहता, उपाध्यक्ष औद्योगिक आस्थान।
-- -- -- -- -

कुल प्राप्त आवेदन
कुल स्वीकृत
कुल अस्वीकृत
कुल लंबित (समय सीमा में)
कुल लंबित (समय सीमा के बाद)
कुल निस्तारण
बयान