{"_id":"6a88b9b1b98eaa95340e744b","slug":"ai-generated-photo-of-organization-office-bearers-wife-goes-viral-hathras-news-c-56-1-hts1004-153134-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संगठन के पदाधिकारी की पत्नी का एआई फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संगठन के पदाधिकारी की पत्नी का एआई फोटो वायरल
Sat, 22 Aug 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फोटो एडिटिंग के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संगठन के पदाधिकारी की पत्नी समेत अन्य महिलाओं की तस्वीरों को एआई व फोटो एडिटिंग के जरिये आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गईं। विरोध करने पर आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकाने का भी आरोप है।
पुलिस ने मानू वशिष्ठ निवासी कैलाश नगर, दुष्यंत पौरुष और प्रशांत निवासी विष्णुपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उन्होंने अन्य महिलाओं के फोटो-वीडियो तो एडिट नहीं किए हैं। संवाद