{"_id":"696bf815e15b2e563308a7db","slug":"agreement-despite-stay-from-court-report-filed-hathras-news-c-2-1-ali1010-887897-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोर्ट से स्टे के बावजूद इकरारनामा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोर्ट से स्टे के बावजूद इकरारनामा, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 18 Jan 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट से स्टे के बावजूद एक जमीन का इकरारनामा कर दिया गया। मामले में एसएसपी नीरज जादौन के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गांव जैसी नगला निवासी वीरवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक जमीन में वह सहखातेदार हैं। इस जमीन का वाद सिविल जज खैर के कोर्ट में विचाराधीन है। 20 जनवरी 2024 को कोर्ट ने जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। कोर्ट के इस आदेश के बावजूद सहखातेदार मुंशीलाल सहित जयवीर, चंद्रभान आदि ने उप निबंधक कार्यालय में सांठगांठ कर एक नवंबर 2025 को उनके कब्जे वाली 145 वर्गगज जमीन का विनोद कुमार के पक्ष में इकरारनामा करा दिया। कोर्ट के स्टे की बात कहने पर आरोपियों ने पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इंस्पेक्टर हरिभान सिंह का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। न्यायालय के आदेश की अवमानना, बैनामा प्रक्रिया में लापरवाही अथवा मिलीभगत के बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।