{"_id":"658da98381fd6768000e988a","slug":"agra-aligarh-highway-will-pass-through-51-villages-of-hathras-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Good News: हाथरस के 51 गांवों से होकर गुजरेगा आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, जल्द शुरू अधिग्रहण, ये है गांव की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: हाथरस के 51 गांवों से होकर गुजरेगा आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, जल्द शुरू अधिग्रहण, ये है गांव की लिस्ट
Fri, 29 Dec 2023 03:28 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:28 AM IST
सार
भारतमाला परियोजना के पैकेज- 2 के तहत आगरा से अलीगढ़ के लिए एक नए फोर लेन हाईवे के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इस रिपोर्ट की स्वीकृति के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह हाईवे हाथरस के 51 गांवो से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
आगरा अलीगढ़ हाइवे मानचित्र
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस फोर फोरलेन हाईवे के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएआई के अधिकारी इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में जुट गए हैं। केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत इस राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस से आगरा लगभग 45 किमी तथा अलीगढ़ लगभग 30 किमी की दूरी पर है। अभी हाथरस से आगरा व अलीगढ़ के लिए टू लेन रोड है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी रहता है। कई बार इस कारण इस मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ती है। काफी समय से इसे फोर लेन रोड बनाने की मांग चल रही थी। इसे देखते हुए भारतमाला परियोजना के पैकेज- 2 के तहत आगरा से अलीगढ़ के लिए एक नए फोर लेन हाईवे के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इस रिपोर्ट की स्वीकृति के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह हाईवे जिले के 51 गांवो से होकर गुजरेगा। इसके बनने से जिलेवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने बताया कि इस राजमार्ग के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
इन 51 गांव से गुजरेगा राजमार्ग
- तहसील सासनी के संदलपुर, नगला भीखा, अबूपुर, सिंघर्र, देदामई, नहलोई, विधेपुर, जसराना, लढ़ौटा, जिरोली, मोहरिया, नगला गढू, बसगोई, छौड़ा गड़ौआ, हर्दपुर, गढ़ी नंदराम।
- हाथरस तहसील क्षेत्र का गांव बीछिया, मुंगसा, टुकसान, नगला मनी, बिसरात, धातुरा खुर्द, नगला नंदराम, ककरावली, विशुनदास, केशरगढ़ी, मगटई, दौलताबाद, रामगढ़, कोरना चमरुआ, बमनई, तिहाइया, नगला कारवा, गदई, खजुरिया, लुहेटा खुर्द व कलां।
- सादाबाद तहसील क्षेत्र का गांव बिचपुरी, कजरौठी, मीरपुर, झगरार, एदलपुर, नौगवां, दगसह, ताजपुर, कुम्हरई, सरौठ, कुरसंडा, घूचा, सीस्ता, नसीरपुर, कंजौली।