फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   after three hours BHiM Army chief allowed to go to chandpa

तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद मिली बिटिया के गांव जाने की मंजूरी

Sun, 04 Oct 2020 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
after three hours BHiM Army chief  allowed to go to  chandpa
भीम आर्मी को रोकने के लिए तैनात पुलिस। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर स्थित हनुमान चौकी पर रविवार की दोपहर को करीब एक बजे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का काफिला पहुंचा तो पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया। खुद आईजी अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया और एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाकर इन कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया। बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब इन कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की मंजूरी नहीं मिली तो वह वाहनों से उतरकर पैदल ही सासनी की तरफ चलने लगे।

कोतवाली सासनी पर भी पुलिस फोर्स ने इन कार्यकर्ताओं की रोकथाम का पूरा इंतजाम कर रखा था। हालांकि इस दौरान कोतवाली सासनी पर अधिकारियों से मंत्रणा करने के बाद आईजी तो अलीगढ़ रवाना हो गए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने मोर्चा संभाल लिया और कार्यकर्ताओं को थाने तक नहीं पहुंचने दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर बैठक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। यह सिलसिला करीब तीन घंटे तक चलता रहा। भीम आर्मी के कार्यकर्ता पीड़ित बिटिया के गांव जाने की जिद पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़क किनारे आवागमन ठप कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब सवा तीन बजे एडीएम ने भीम आर्मी के चीफ से वार्ता कर दो गाड़ियों में कुल सात लोगों को जाकर पीड़िता के परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी, जिसके बाद भीम आर्मी के चीफ बिटिया के परिजनों से मिलने रवाना हो गए। जाते समय उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी तरह जाम खोलने के लिए कहा और बोले कि जब तक वह लौटकर आएं, तब तक सड़क किनारे बैठकर उनका इंतजार करें।

पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर।

पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर। - फोटो : SASNI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed