फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After the vote, the candidates gathered in the statistics of defeat and victory

मतदान के बाद हार-जीत की आंकड़ेबाजी में जुटे प्रत्याशी

Sat, 17 Apr 2021 10:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
After the vote, the candidates gathered in the statistics of defeat and victory
समर्थकों के साथ हार जीत का गुणा भाग लगाते रालोद नेता यथार्थ चौधरी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के बाद अब प्रत्याशी हार और जीत का आंकड़ा लगा रहे हैं। धुरंधर गणित बैठाने में जुटे हैं। अपने प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित मानते हुए रणनीतिकार जीत के आंकड़े गिन रहे हैं। चुनाव में एक-एक वोट के लिए भागमभाग करने वाले प्रत्याशियों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हैं। वह मतपेटिकाओं में बंद किस्मत के खुलने के इंतजार में है।
चुनावी जंग में जीत का दावा करने वाले प्रत्याशियों के आवासों पर खासमखास और पार्टी से जुड़े लोगों का जमावड़ा था। सभी प्रत्याशी को जीत के आंकड़े गिना रहे थे। जोश में कार्यकर्ता दावत की बात करते तो प्रत्याशी थोड़ा इंतजार करने को कहते। बिसावर आइस एंड कोल्ड स्टोर पर वार्ड 17 के प्रत्याशी यथार्थ चौधरी अपने समर्थकों के साथ जीत-हार के आंकडे़ लगाने में व्यस्त थे।
विज्ञापन

क्षेत्र में कहां कितने वोट मिले, इसका आंकलन किया जा रहा था। अन्य प्रत्याशियों के खाते में कितने वोट गए, इसे लेकर भी चर्चा जारी थी। इधर, बिसावर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशी विजयपाल सिंह भी अपने समर्थकों, सहयोगियों के साथ चुनावी चर्चा में व्यस्त थे। किस बूथ पर कितने वोट मिले, बाकायदा उनका आंकलन किया जा रहा था। अन्य प्रत्याशियों के प्रदर्शन पर नजरें रहीं। कहां किसका पलड़ा भारी रहा, कौन कहां नहीं टिक सका, इसे लेकर भी चर्चाएं जारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed