{"_id":"58065ce44f1c1b642e703b70","slug":"after-the-two-sides-clash-in-farce-organically","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वांग में दो पक्षोें में मारपीट के बाद बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वांग में दो पक्षोें में मारपीट के बाद बवाल
अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
झगड़े के बाद एसपी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे गांव ऐंहन के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में स्वांग के दौरान सोमवार देर रात दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। मारपीट के बाद मंगलवार सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनाें पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग भी हुई। एक पक्ष ने लूटपाट का आरोप भी लगाया है। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों से 21 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने एक पक्ष के 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ऐंहन में शरद पूर्णिमा के अवसर पर हर साल तीन दिवसीय मेला लगाया जाता है। मेले में इस बार दो पक्षों के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मेले की अनुमति देेने में काफी देर की थी।
एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार को एसपी केशव चौधरी को शिकायत कर बताया कि सोमवार रात मेले में चल रही नौटंकी के बीच में दूसरे समाज के कई युवक लाठी, डंडा और असलहा लेकर आ गए। इन्होंने स्वांग के बीच में हंगामा करना शुरू कर दिया। जब इनका विरोध किया गया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर ऐसा किया गया।
विज्ञापन
इस बार प्रधानी का चुनाव दो जातियों के उम्मीदवारों के बीच हुआ था, जिसमें एक पक्ष का प्रधान बना। शिकायत में कहा गया है कि चुनाव के बाद से ही दूसरे पक्ष के कुछ लोग बदला लेने को आतुर थे। स्वांग में दोनों पक्षों में मारपीट के बाद आरोपी मंगलवार सुबह फिर गांव में दूसरे समाज के लोगों के घर और दुकानों पर आ धमके।
हाथरस जंक्शन थाने के एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दुकानों के गल्ले लूट लिए। महिलाओं और बुजुर्गों से मारपीट की गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और बचाव में कई लोगों ने फायर भी किए। एसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश थाना पुलिस को दिए हैं।
बकौल एसएसआई पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि आठ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ऐंहन में दो पक्षों में झगड़े के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई भी की है। हाथरस जंक्शन एसओ से कहा गया है कि वह शांति बहाली के लिए जरूरी कदम उठाएं।
-केशव कुमार चौधरी, एसपी हाथरस