फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After seven days of rivalry, two people were stabbed and two were injured.

Hathras News: रंजिश में सात दिन बाद मारे चाकू, दो घायल

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
After seven days of rivalry, two people were stabbed and two were injured.
कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में बृहस्पतिवार की रात रंजिश में हुए विवाद में नामजदों ने दो युवकों को पीटा। उनपर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मटकोटा निवासी शारिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 24 अप्रैल को मोहल्ला करीम नगर में आपस में लड़ रहे युवकों का उसने बीच-बचाव किया था। इससे एक पक्ष रंजिश मानने लगा। वह बृहस्पतिवार रात को अपने मामा के घर मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में गया था। घर में बैठकर खाना खा रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच मोहल्ला करीमनगर निवासी हुसैन, सादिक, आदिल व रजी अहमद निवासी मोहल्ला मटकोटा घर में घुस आए। झगड़े का जिक्र करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर चाकू से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए आए मामा के लड़के फरहद के हाथ में चाकू मार दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed