फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After meeting millions of rupees

करोड़ों रुपये मआवजे के मिलने के बाद दिमाग फिरा।

Thu, 01 Aug 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
After meeting millions of rupees
लापता किसान बेहोशी की हालत में नहर पुल पर मिला
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के मुआवजा के रूप में बड़ी रकम मिलने से बिगड़ गया है मानसिक संतुलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के फलस्वरूप मिले करोड़ों रुपये एक किसान और उनके परिवार के लिए जी का जंजाल बन गया है। मंगलवार को लापता होने के बाद जब से वे लौटे हैं उनका मानसिक संतुलन थोड़ा ठीक नहीं लग रहा। घर वाले दिखाने आगरा मनोचिकित्सा केंद्र ले गए हैं।
बता दें कि कोतवाली के गांव इकबालुपर निवासी किसान लाल सिंह पुत्र डोरी लाल आराम से खेती करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उसके जीवन में उस समय खलल पड़ गया जब कि उसकी खेती की भूमि एनएच 91 बाईपास की जद में आ गई। लाल सिंह को मुआवजे में लगभग चार करोड़ रुपये मिले। उस रुपये में से कुछ की उन्होंने पुरिदल नगर नहर के पास जमीन खरीद ली। मंगलवार को वो इसी जमीन की सिंचाई की करने बाइक से गए थे। जब शाम को वे घर नहीं लौटे तो घर वाले नहर के खेत पर उसे तलाशने पहुंचे। खेत पर उसके कपड़े बाइक फावड़ा आदि मिला, लेकिन लाल सिंह गायब था।
विज्ञापन

घरवाले घबरा कर कोतवाली पर पहुंच गए। उन्होंने डर लगने लगा कि कहीं उनका अपहरण तो नहीं हो गया। पुलिस ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया था। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। देर रात लालसिंह गांव सिंघोली के समीप खारजा नहर पुल पर बेहोश मिला। होश में आने पर गायब होने को लेकर वो कुछ भी नहीं बता पाया। प्रात: उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली आए। लेकिन, पूछताछ में वह कुछ भी सही नहीं बता पाया। घरवालों ने भी बताया कि वो परेशान रहता है तथा कुछ बड़बड़ाता रहता था। कोतवाल से लेकर परिजन उसे आगरा मनोचिकित्सक के पास गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed