{"_id":"56f971de4f1c1b2d74f004bf","slug":"aenvkt-changed-center-candidate-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐनवक्त पर बदला सेंटर, परीक्षार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐनवक्त पर बदला सेंटर, परीक्षार्थी परेशान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। विवि की मुख्य परीक्षा के ऐनवक्त पर फिर से जिले के एक परीक्षा केंद्र में बदलाव कर दिया गया। अचानक बदले गए इस परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों ने काफी परेशानी झेली। उन्हें एक परीक्षा केंद्र से दूसरे परीक्षा केंद्र तक की दौड़ लगानी पड़ी। इससे कई परीक्षार्थी समय से नहीं पहुंच सके।
विवि द्वारा वेबसाइट पर जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची में पहले श्री लाखन सिंह खजानी देवी महाविद्यालय मुरसान को जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय कोटा हाथरस से अटैच किया गया था। यानि कि लाखन सिंह खजानी देवी महाविद्यालय के परीक्षार्थियों की परीक्षा जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय में होनी थीं, लेकिन रविवार की रात अचानक इसमें फेरबदल कर दिया गया। अब लाखन सिंह खजानी देवी महाविद्यालय मुरसान के परीक्षार्थियों की सभी परीक्षाएं जेपीजीडी डिग्री कॉलेज चंदपा में होंगी। लाखन सिंह खजानी देवी महाविद्यालय मुरसान के प्रबंधक महावीर सिंह ने बताया कि उनके महाविद्यालय के सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा अब चंदपा के जेपीजीडी महाविद्यालय में होंगी।