फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Advocates demonstrated for breaking the chamber

चैंबर तोड़ने पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated for breaking the chamber
अधिवक्ता का चैंबर टूटने के बाद विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर में प्रशासन द्वारा एक अधिवक्ता का चैंबर तोड़ने से वकीलों में काफी रोष है। इसको लेकर सोमवार को उन्होंने प्रदर्शन किया। एक अधिवक्ता ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि 26 अगस्त को अधिवक्ताओं के चले जाने के बाद शाम को जिला प्रशासन ने अधिवक्ता अखिलेश प्रेमी का चैंबर तुड़वा दिया।

अपना चैंबर तोड़े जाने पर अधिवक्ता अखिलेश प्रेमी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम व सचिव राधा माधव शर्मा का कहना है कि यदि प्रशासन ने अधिवक्ता के चैंबर का निर्माण नहीं कराया तो अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे और किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को प्रांगण में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर लल्लन बाबू, ब्रजमोहन राही, रामबृज सिंह, दिनेश देशमुख, योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, आकाश रावत, रिंकू निगम आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed