{"_id":"69d3e999d2af41c6930149fb","slug":"advocate-sent-to-jail-in-judicial-custody-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोर्ट ने अधिवक्ता को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, आरटीआई एक्टिविस्ट हत्या में किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोर्ट ने अधिवक्ता को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, आरटीआई एक्टिविस्ट हत्या में किया था गिरफ्तार
Mon, 06 Apr 2026 10:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:44 PM IST
सार
3 अप्रैल की रात को आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग अपने दोस्त तरुण शर्मा के साथ उसके घर गए थे। वहां दोनों ने शराब का सेवन किया था और मामूली कहासुनी में हुई मारपीट के कारण उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग ज्योति की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी अधिवक्ता तरुण शर्मा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। सोमवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तरुण को कोर्ट में पेश किया। इधर, अंतिम संस्कार के बाद बेटा वापस मुंबई लौट गया है।
विज्ञापन
3 अप्रैल की रात को आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग अपने दोस्त तरुण शर्मा के साथ उसके घर गए थे। वहां दोनों ने शराब का सेवन किया था और मामूली कहासुनी में हुई मारपीट के कारण उनकी मौत हो गई थी। लहूलुहान हालत में सुबह तक चैंबर में पड़े रहने के कारण उनका काफी खून बह गया था, जिससे उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
प्रकरण में मृतक के बेटे कबीर ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया था। इस पर अनुराग के मित्र दिनेशचंद्र श्रोती ने रविवार को तरुण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सोमवार को आरोपी अधिवक्ता तरुण को विवेकानंद कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन