फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ADRM saw the beautification work at the city station

Hathras News: सिटी स्टेशन पर एडीआरएम ने देखा सुंदरीकरण का कार्य

Sun, 12 Jan 2025 08:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:32 AM IST
विज्ञापन
ADRM saw the beautification work at the city station
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम इज्जतनगर मंडल। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का अपर मंडल रेल प्रबंधक ने शनिवार को निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किए गए सुंदरीकरण के कार्य का जायजा लिया। कमियोंं को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




दोपहर को इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने बनाए गए शौचालय ब्लॉक निर्माण को देखा। पानी के ढार आदि को सुधारे जाने के निर्देश दिए। आरक्षित श्रेणी व सामान्य श्रेणी के प्रतीक्षालयों की व्यवस्थाएं देखीं। टूट-फूट को फिर से सुधारे जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




स्टेशन के बाहरी इलाके में लगाए पौधों में फूल वाले पौधों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। इज्जतनगर के नवागत एडीआरएम के पहली बार हाथरस पहुंचे हैं। निरीक्षण में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अशीष त्रिपाठी, सहायक मंडल अभियंता एसके पांडेय, अमित कुमार, अमित शर्मा, संजीव शर्मा, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







काका हाथरस शिला लेख स्थल को दें पार्क का रूप

एडीआरएम मनोज कुमार ने निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वार के सामने लगाए गए काका हाथरसी के शिला लेख स्थल को पार्क का रूप दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां की भूमि को समतल कर घास उगवाई जाए। यहां यात्रियों के बैठने के लिए बेंच डाले जाएं। यात्रियों की सुविधा के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया जाए।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed