{"_id":"64c01ba66cd0cfb925095854","slug":"adopt-more-and-more-tb-patients-hathras-news-c-56-1-hts1001-2657-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों को गोद दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों को गोद दिलाएं
Wed, 26 Jul 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मंचासीन अधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम डाॅ.बृजेश राठौर ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में मंडलीय समीक्षा बैठक की। इसमें मंडल के चारों जिलों के जिला क्षय रोग अधिकारियों ने भाग लिया। निदेशक ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों से उन्हें गोद लेने की सहमति ली जाए और उन्हें निक्षय मित्रों से जोड़कर शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए।
निदेशक ने एनटीईपी के प्रत्येक सूचकांक की प्रगति को एक सप्ताह में मानक के अनुसार प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों को समाजसेवी संस्थाओं को गोद दिया जाए, ताकि उनको इलाज के साथ बेहतर पोषण मिल सके और वह जल्द स्वस्थ होकर टीबी मुक्त भारत बनाने में सहभागी बन सकें।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला क्षय रोग चिकित्साधिकारियों से कहा कि टीबी रोगियों को मिल रहे उपचार और सुविधाओं की निरंतर निगरानी करें। कमियां मिलने पर उन्हें तत्काल दूर कराएं। समीक्षा में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. साधना राठौर आदि मौजूद रहे।