{"_id":"5d545a628ebc3e6cea177d6c","slug":"administration-drew-blueprint-for-independence-day-hathras-news-ali2109886175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन ने खींचा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन ने खींचा खाका
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई स्वतंत्रता दिवस संदेश यात्रा में शामिल लोग।
- फोटो : HATHRAS
आज धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
शहर के मुख्य चौराहों पर ध्वजारोहण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने खाका खींच दिया है। जिला प्रशासन की ओर से इमारत सजाने, साफ-सफाई आदि के इंतजाम को पूरा करने के निर्देश जारी किए थे। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर ध्वजारोहण किए जाने के आदेश के साथ संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सभी अधीनस्थ अपने अपने कामों को अंतिम रुप देने में देर रात तक जुटे रहे।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में देश भक्ति से ओतप्रोत सामान दिखाई दिए। शहर के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को तिरंगे के रंग में प्रकाश से सजा ली। वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई। ध्वजारोहण स्थलों को तिरंगा झंडियों और अन्य साधनों से सजाया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ध्वजारोहण स्थलों का देर शाम मुआयना कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर कलेक्ट्रेट सहित तमाम सरकारी भवनों को सजाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले ध्वजारोहण को लेकर पूरे दिन प्रशासनिक अमला जुटा रहा।