{"_id":"6504b5b0418b1f54a10dd865","slug":"administration-could-not-get-revati-maiya-pandal-repaired-hathras-news-c-56-1-sali1016-4797-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस का दाऊजी मेला: समय रह गया कम, रेवती मैया पंडाल को दुरुस्त नहीं करा पाया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस का दाऊजी मेला: समय रह गया कम, रेवती मैया पंडाल को दुरुस्त नहीं करा पाया प्रशासन
Sat, 16 Sep 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:21 AM IST
सार
प्रशासन की ओर से यहां मिट्टी डलवाकर जमीन का स्तर ऊंचा कराए जाने की बात कुछ दिन पहले कही गई थी, जिससे यहां सर्कस व झूले लगाने के लिए जगह मिल सके, लेकिन अभी तक इस पंडाल को सही किए जाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही।
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के रेवती मैया पंडाल में बारिश का पानी न सूखने के चलते नहीं आया कोई झूला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेला श्रीदाऊजी महाराज में जगह की कमी दूर होती नहीं दिख रही। इसे दूर करने के लिए रेवती मैया पंडाल को दुरुस्त कराने पर प्रशासन जोर तो दे रहा है, लेकिन अभी तक इस पंडाल को दुकानों और खेल-तमाशों की साज-सज्जा के लिए तैयार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
यहां अभी पानी के सूखने का इंतजार किया जा रहा है, जबकि इसे सुखाने और समतल करने के लिए यहां तत्काल मिट्टी डलवाने की जरूरत है। रेवती मैया पंडाल मुख्य मेला पंडाल की अपेक्षा काफी नीचा है। यहां जलनिकासी के लिए डाली गई सीवर लाइन को भी काफी ऊंचा बनाया गया है। ऐसे में यहां से पानी निकालने में यह सीवर लाइनें सफल नहीं है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से यहां मिट्टी डलवाकर जमीन का स्तर ऊंचा कराए जाने की बात कुछ दिन पहले कही गई थी, जिससे यहां सर्कस व झूले लगाने के लिए जगह मिल सके, लेकिन अभी तक इस पंडाल को सही किए जाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही। यहां पंप लगाकर पानी को निकलवाया जा रहा है और सतह पर जमा पानी के सूखने का इंतजार किया जा रहा है। अगर यहां मिट्टी नहीं डलवाई गई तो दोबारा जलभराव होना निश्चित है।
विज्ञापन