फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Adequate arrangements to extinguish fire not in Hathras district hospital

Hathras: अस्पताल में नहीं आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम, इमरजेंसी वार्ड-ओपीडी में नहीं लगे हैं अग्निशमन यंत्र

Wed, 08 Mar 2023 03:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 08 Mar 2023 03:53 AM IST
सार

बागला जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से दो हजार मरीज प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचते हैं। यहां बागला जिला अस्पताल में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र नहीं है।

विज्ञापन
Adequate arrangements to extinguish fire not in Hathras district hospital
जिला अस्पताल के एक्स रे कक्ष के बाहर लगा आग बुझाने का सिलेण्डर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला जिला अस्पताल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। यदि आग लग जाए तो, जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर हो सकती है। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को जब पड़ताल की, तो जिला अस्पताल की ओपीडी, इमरजैंसी वार्ड में अग्निशमन यंत्र दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से दो हजार मरीज प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचते हैं। यहां बागला जिला अस्पताल में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र नहीं है। मौसम विभाग इस बार समान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जता चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पूरे अस्पताल में केवल एक्स-रे रूम के बाहर ही अग्निशमन यंत्र लटका दिखाई दिया। 
विज्ञापन


अचानक एक परिजन की तबीयत खराब हो गई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड लाए हैं। यहां आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है। -अनिल शर्मा, तीमारदार
विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिचित तबियत बिगड़ने पर इमरजेंसी वार्ड में लेकर आए हैं। यहां कोई भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगा हुआ है। मरीजों की सुरक्षा राम भरोसे है। -जीतू, तीमारदार
अग्निशमन यंत्रों की कमी मेरी में जानकारी है। जल्दी ही जिला अस्पताल में जहां-जहां जरुरत होगी, वहां अग्निशमन यंत्र लगवाए जाएंगे। -डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed