फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Adept assessment test will be organized in council schools

Hathras News: परिषदीय विद्यालयों में होगी निपुण आकलन परीक्षा का आयोजन

Sun, 13 Oct 2024 04:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 13 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Adept assessment test will be organized in council schools
जिले के परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन परीक्षा कराई जाएंगी। कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। इसके तहत बच्चों के साथ स्कूल के शैक्षिक स्तर का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


निपुण भारत मिशन के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतरगत एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का परख एप के माध्यम से निपुण लक्ष्य लर्निंग आउटकम पर आधारित निपुण असिसमेंट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 18 से 23 नवंबर के बीच होगी। इस परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग किया जाएगा। प्रश्न पत्रों के मुद्रण के लिए प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्षता समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें बीएसए, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक को शामिल किया जाएगा। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि परीक्षाओं के लिए तिथियों की घोषणा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed