{"_id":"65818cee16f77cb76d0724f7","slug":"activa-rider-injured-after-colliding-with-bull-referred-to-agra-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक्टिवा सवार सांड से टकराया, हुआ गंभीर घायल, आगरा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक्टिवा सवार सांड से टकराया, हुआ गंभीर घायल, आगरा रेफर
Tue, 19 Dec 2023 06:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:00 PM IST
सार
हाथरस में सादाबाद के जलेसर रोड पर कश्यप नगर के समीप एक्टिवा सवार सांड से टकराकर घायल हो गया। घायल को सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क पर अचानक वाहन चलाते समय जानवर का निकल आना हादसे का सबब बन रहा है। अगर उस दौरान वाहन की रफ्तार तेज होती है, तो फिर हादसा गंभीर हो जाता है। हाथरस में सादाबाद के जलेसर रोड पर कश्यप नगर के समीप एक्टिवा सवार सांड से टकराकर घायल हो गया। घायल को सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा के विजयनगर निवासी अरुण पुत्र अमर सिंह 19 दिसंबर जलेसर की तरफ से एक्टिवा पर आगरा के लिए जा रहे थे। कश्यप नगर के समीप उनकी एक्टिवा सांड से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अरुण को राहगीरों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर घायल के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन