फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action will be taken against those who do not build houses after taking the installment

Hathras News: किस्त लेने के बाद आवास न बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who do not build houses after taking the installment
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत किस्त लेने के बावजूद आवास का निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद, हाथरस एवं सिकंदराराऊ, नगर पंचायत मुरसान, सासनी, मेंडू, पुरदिलनगर, सादाबाद, सहपऊ एवं हसायन के कुछ लाभार्थियों द्वारा किस्त लेकर भी आवास का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है।




उन्होंने कहा है कि जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, वह फाउंडेशन स्तर का कार्य पूर्ण करा लें। जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि मिल चुकी है, वह निर्माण कार्य पूर्ण कर योजना की पट्टी लगवाकर आवास को पूरा कर लें। ऐसा न करने पर संबंधित लाभार्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed