{"_id":"65172ce45052d417540a2967","slug":"action-will-be-taken-against-schools-running-without-recognition-hathras-news-c-56-1-hts1001-5426-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Sat, 30 Sep 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता स्कूल संचालित करना अब महंगा पड़ेगा। ऐसे स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग कार्रवाई के मूड में आ गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अभियान चलाकर बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की जांच करने के आदेश दिए हैं।
स्कूल संचालित करने के लिए सरकार से मान्यता लेनी होती है। इसके बावजूद कुछ लोग निजी फायदे के लिए बिना मान्यता के स्कूल संचालित करतेे हैं। शासन के निर्देश पर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने सभी खंड शिक्षाधिकारियेां को आदेश दिया है कि वह अपने क्षेत्र में 10 अक्तूबर तक अभियान चलाकर सघन जांच कराएं कि कोई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित तो नहीं हो रहा है।
अगर कोई स्कूल बिना मान्यता संचालित पाया जाए तो उसे तत्काल बंद कराया जाए। विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को निकटवर्ती परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश दिलाकर बीएसए को इसकी सूचना दी जाए। बीएएसए ने कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी 12 अक्तूबर तक इस बात का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं कि कोई विद्यालय बिना मान्यता संचालित तो नहीं हो रहा है।