फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action was taken today against six vehicles, including an overloaded school van and an illegal bus.

Hathras News: ओवरलोड स्कूली वैन, अवैध बस सहित छह वाहनों पर कार्रवाई

Fri, 10 Jul 2026 03:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Action was taken today against six vehicles, including an overloaded school van and an illegal bus.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
अमर उजाला में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के बाद संभागीय परिवहन विभाग सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को विभाग ने शहर में अवैध स्कूली और व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलीगढ़ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज की वैन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

बिना परमिट संचालित एक बस सहित कुल छह वाहनों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने पाया कि स्कूली वैन में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थी थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। कार्रवाई के बाद विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। पीटीओ रामबाबू ने स्कूल प्रबंधन को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिना वैध परमिट संचालित एक बस को भी सीज किया गया। इसके अलावा, सवारी ढो रहे एक मालवाहक वाहन का चालान किया गया। अन्य वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और परमिट की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed