फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   action against holsale fertilzer's seller.

थोक उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 10 Jul 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
action against holsale fertilzer's seller.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के कई थोक उर्वरक विक्रेताओं पर जल्द ही कृषि विभाग की ओर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। विभाग की ओर से ऐसे उर्वरक विक्रेताओं को चिह्नित किया जा रहा है, जो उन रिटेल उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्होंने कृषि विभाग की ओर से अपने रिटेल स्टॉक का रजिस्टर अभी तक सत्यापित नहीं किया है। वहीं विभाग की ओर से थोक उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कृषि विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-19 में उर्वरक विक्रेताओं द्वारा की गई उर्वरकों की खरीद व ब्रिकी का लेखा जोखा मांगा गया था, जिससे उक्त ब्यौरे का मिलान कर सत्यापित किया जा सके। इस ब्यौरे का मिलान पॉस मशीन के माध्यम से भी किया जाना था। ज्यादातर उर्वरक विक्रेताओं ने इस ब्योरे को कृषि विभाग के कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया। इस संबंध में उर्वरक विक्रेताओं को विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन इन नोटिसों को भी दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन

अब विभाग के जरिए उन थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई के लिए सूची तैयारी की जा रही है, जो स्टॉक रजिस्टर बिना सत्यापित किए उर्वरकों की ब्रिकी करने वाले विक्रेताओं को उर्वरकों की सप्लाई दे रहे हैं, क्योंकि विगत में ही विभाग की ओर से सभी थोक विक्रेताओं को आदेश जारी कर दिए गए थे कि बिना रजिस्टर के सत्यापन के किसी भी फुटकर विक्रेता को उर्वरकों की सप्लाई न दी जाए। वहीं कई उर्वरक विक्रेता लाइसेंस में दर्ज न होने के बावजूद भी कई कंपनियों के माइक्रोन्यूट्रियंट और जिंक की ब्रिक्री कर रहे हैं, ऐसे उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे थोक विक्रेताओं पर भी कालाबाजारी कराने के तहत कार्रवाई की जाए, जो उन रिटेल उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरकों की सप्लाई कर रहे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने स्टॉक व अन्य रजिस्टर विभाग से सत्यापित नहीं कराए हैं। ऐसे थोक विक्रेताओं की सूची तैयार की जा रही है। - डिपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed