फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Acquisition of land for green highway

Good News: ग्रीन हाईवे के लिए डेढ़ हजार किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, इन गांव से होकर गुजरेगा

Sun, 23 Feb 2025 04:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 04:30 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पड़ने वाले किसानों और उद्यमियों के अलावा सरकारी भूमि का भी चिह्नांकन कर लिया है। जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मुआवजा राशि का वितरण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Acquisition of land for green highway
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एनएच 509 के नाम से नए ग्रीन हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। करीब 66 किमी लंबे प्रस्तावित राजमार्ग का करीब 47 किमी का हिस्सा हाथरस जिले से होकर गुजरेगा। इसके लिए जिले में करीब डेढ़ हजार किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उनको मुआवजा देने के लिए सर्किल रेट के आधार पर धनराशि का आकलन शुरू कर दिया गया हैै।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पड़ने वाले किसानों और उद्यमियों के अलावा सरकारी भूमि का भी चिह्नांकन कर लिया है। जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मुआवजा राशि का वितरण शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत इस फोर लेन राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग टू लेन है। इस मार्ग पर यातायात का काफी दबाव काफी रहता है। कई बार इस मार्ग पर यात्रियों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


काफी समय से इस राजमार्ग को फोर लेन बनाने की मांग चल रही है। टू लेन में होने की वजह से वर्तमान में इस राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रत्येक लेन की चौड़ाई 3.5 मीटर है। दोनों लेन को मिलाकर यह राजमार्ग सात मीटर चौड़ा है। ऐसे में इस मार्ग पर भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों के चलने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर रात्रि में सफर दौरान यह मार्ग अधिक खतरनाक हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच 509 के तहत अधिग्रहण के लिए भूमि का चिह्नांकन पूरा हो गया है। जल्द ही भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। मुआवजे को प्रक्रिया संचालित है।-संजय वर्मा, परियोजना निदेशक एनएचएआई।

इन गांवों से होकर गुजरेगा राजमार्ग

  • हाथरस : बमनई, बीछिया, बिसरात, दर्शना, दयालपुर, धातुरा खुर्द, गढ़ई, कथरिया, केसर गढ़ी, खजूरिया, कोरना-चमरुआ, लुहेटा खुर्द व कलां, मगटई, मूंगसा, नगला दया, नगला नंदराम, पटाख़ास, रामगढ़, रतभानगढ़ी, टुकसान, विशुनदास
  • सासनी : विघैपुर, बसगोई, छौंड़ा गढ़ाैआ, देदामई, दिनावली, हर्दपुर, जसराना, लढ़ौता, मोहरिया, नगला भीका, नगला गढ़ू, सांदलपुर, सिंघर्र
  • सादाबाद : एदलपुर, बिचपुरी, दगसह, घूंचा, झगरार, कजरौठी, कंजौली, कुम्हरई, कुरसंडा, मीरपुर, नसीरपुर, नौगवां, सरौठ, सीस्ता


जिले में अधिग्रहण के लिए चिह्नित हुई भूमि

  • निजी भूमि - 258.4791 हेक्टेयर
  • सरकारी - 16. 2138 हेक्टेयर
  • अन्य (निजी/सरकारी) - 4.5067 हेक्टेयर
  • कुल भूमि - 279.1996 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed