फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Achievements of nine years of central government counted

Hathras News: केंद्र सरकार के नौ साल की गिनाईं उपलब्धियां, किया दावा यहां सिर्फ खिलेगा कमल

Mon, 12 Jun 2023 08:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 08:42 PM IST
सार

सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि पिछले नौ वर्षो में भाजपा सरकार ने हाथरस का सर्वांगीण विकास किया है। चाहे वो सलेमपुर का औद्योगिक क्षेत्र हो, हाथरस जंक्शन और हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण हो या तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सच्च में गरीबों की सरकार है। 

विज्ञापन
Achievements of nine years of central government counted
जन सभा को सम्बोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। जिस प्रकार से मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है, उससे पूरा विपक्ष के साथ देश विरोधी ताकतें भी मोदी को रोकने के लिए साथ खड़ी हुई है। उन ताकतों को रोकने तथा मोदी को और मजबूत बनाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में आप सभी को अपनी शक्ति का अहसास कराना होगा। ये बातें केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कही।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह व मंचासीन अन्य अतिथि
विज्ञापन

 
सांसद राजवीर दिलेर ने कहा कि पिछले नौ वर्षो में भाजपा सरकार ने हाथरस का सर्वांगीण विकास किया है। चाहे वो सलेमपुर का औद्योगिक क्षेत्र हो, हाथरस जंक्शन और हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण हो या तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार सच्च में गरीबों की सरकार है। इस दौरान उन्होंने योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि हाथरस की लोकसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। आगे भी यहां सिर्फ कमल ही खिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सांसद राजवीर दिलेर, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह व इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। जनसभा में जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर, नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, महेंद्र सिंह आचार्य, अविनाश तिवारी, प्रीति चौधरी, हरिशंकर राना, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गौतम, संतराज सिंह आदि मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed