{"_id":"64ee1ac86ab017341f057f07","slug":"accused-of-raping-four-youths-and-making-the-video-viral-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: तमंचे के बल पर महिला को खेत में ले गए, वहां किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: तमंचे के बल पर महिला को खेत में ले गए, वहां किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, तीन हिरासत में
Tue, 29 Aug 2023 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:50 PM IST
सार
चारों युवक महिला को जबरन उठाकर सरसों के खेत में ले गए और भोला, रवि उर्फ गगन, प्रवीण, भरत ने जबरन दुष्कर्म किया है। जिसकी वीडियो भी बना ली। आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद चारों ने धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे, और पुत्रों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ तमंचे के बल पर चार युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चारों युवकों के द्वारा बाद में भी कई बार दुष्कर्म किया गया। जिसकी शिकायत महिला ने मंगलवार को मुरसान कोतवाली में की।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति अक्सर बाहर रहते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। 26 फरवरी की शाम करीब 4 बजे वह अपने पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। इस दौरान सरसों के खेत के बराबर पहुंची तो वहां पहले से एक राय होकर खड़े भोला, रवि उर्फ गगन, प्रवीण, भरत ने रोक लिया। आरोप है कि रवि उर्फ गगन ने तमंचा महिला की कनपटी पर रख दिया और कहा कि जरा भी शोर किया, तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
चारों युवक महिला को जबरन उठाकर सरसों के खेत में ले गए और भोला, रवि उर्फ गगन, प्रवीण, भरत ने जबरन दुष्कर्म किया है। जिसकी वीडियो भी बना ली। आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद चारों ने धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे, और पुत्रों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी आए दिन जबरन दुष्कर्म करते रहे। अब इन लोगों ने वह वीडियो वायरल कर दी। महिला का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाए। शिकायत मिलते ही सीओ सादाबाद गोपाल सिंह, मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार महिला को साथ लेकर गांव में घटना स्थल का मुआयना करने के लिए पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले रखा है।