फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of not building quality road, villagers protested

Hathras News: गुणवत्तापूर्ण सड़क न बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 23 Feb 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 23 Feb 2025 01:50 AM IST
सार

मुरसान क्षेत्र के गांव रायक के पास सड़क के चार किमी के हिस्से पर डामरीकरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा मानक के विपरीत कार्य को किया जा रहा था।

विज्ञापन
Accused of not building quality road, villagers protested
गांव रायक के निकट सड़क बनाने की गुणवत्ता ठीक न होने पर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान-इगलास मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। 22 फरवरी को आसपास के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए कार्य को रुकवा दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल से सड़क जर्जर पड़ी हुई थी। करीब दो साल पहले सड़क के गड्ढे भरे गए थे, लेकिन फिर से सड़क खराब हो गई। इसकी शिकायत लोनिवि के अधिकारियों से की तब जाकर फिर से मुरसान क्षेत्र के गांव रायक के पास सड़क के चार किमी के हिस्से पर डामरीकरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा मानक के विपरीत कार्य को किया जा रहा था। मौके पर सुपरबाइजर से कार्य को गुणवत्तापूर्ण व प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री के कागज दिखाने के लिए कहा गया तो ग्रामीणों को टरका दिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कार्य को रुकवा दिया। हालांकि कुछ देर बाद कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन


सड़क निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है। मैंने ठेकेदार से मानक पूछे तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। इसलिए कार्य को रोकने के लिए कहा गया है। - रविंद्र सिंह चौबे, भाकियू चौधरी चरण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल बाद सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे जल्दी ही सड़क उखड़ने लगेगी। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - साहिल खान।
मोटी काली गिट्टी से ही सड़क को बना दिया गया है। बजरी का प्रयोग नहीं किया जा रहा। सड़क की परत काफी पतली है। तेज चलने वाले वाहनों से बहुत जल्द ही यह सड़क उखड़ जाएगी।- रामबाबू।

मैं टीम के साथ मौके पर जांच करने के लिए गया था। कार्य संतोषजनक किया जा रहा है। कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है। लोगों को कार्य के प्रति संतुष्ट कर दिया गया है। - जेई मुनेंद्र स्वरूप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed